इस वेबसाइट पर किसी भी तरह के विज्ञापन देने के लिए जरूर CONTACT करें. EMAIL - info@jagrantoday.com

Note: इस वेबसाइट ब्लॉग पर जो भी कंटेंट है वो मात्र सुचना और शिक्षा के लिए दी गयी है. किसी भी कंटेंट को प्रयोग अगर किया जाता है तो उसके लिए खुद प्रयोग करने वाला ही हर तरह से जिम्मेदार होगा. हमने यहाँ अपने विचार प्रकट किये है. इसीलिए इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं - धन्यवाद

कुछ ख़ास आपके लिए :-

Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana - बेस्ट फुल बॉडी मसाज मालिश पार्लर इन रोहतक हरयाणा

  Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana सबसे पहला प्रश्न तो यही है की हमे बॉडी मसाज या शरीर पर मालिश ( Full Body Massa...

Happy Al Hijra Islamic New Year | अल हिजरा इस्लाम के नव वर्ष की मुबारकें

अल हिजरा इस्लाम का नव वर्ष (Al Hijra Islamic New Year)
अल हिजरा इस्लाम समुदाय के लोगों का नव वर्ष होता हैं. इस्लाम समुदाय के लोगों के लिए नव वर्ष की शुरुआत मुहर्रम के पहले महीने के पहले दिन से होता हैं. अल हिजरा इस्लाम का नव वर्ष प्रॉफिट मोहम्मद के मक्का से मदीना में प्रवास करने की याद में भी मनाया जाता हैं. CLICK HERE TO READ MORE ABOUT ईद - उल - फितर ...
Happy Al Hijra Islamic New Year
Happy Al Hijra Islamic New Year


हिजरी कैलेंडर (Hijri Calendar)
वैसे तो भारत में अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के दिन को नव वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता हैं. लेकिन हर समुदाय के लोगों का अपना एक अलग कैलेंडर होता हैं. जिसके अनुसार ही लोग अपने त्यौहारों को मनाते हैं. ऐसे ही इस्लाम समुदाय के लोग अपने त्यौहार हिजरी कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं. अधिकतर समुदायों के कैलेंडरों में सूर्य की स्थिति के अनुसार तिथि तथा त्यौहार निश्चित होते हैं. लेकिन हिजरी कैलेण्डर में दिन तथा त्यौहार चन्द्रमा की गति पर निर्भर होता हैं और इसके अनुसार ही इस्लाम समुदाय के लोग अपने त्यौहारों को मनाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर में में अन्य कैलेंडर की भांति 12 महीने होते हैं जिन्हें निम्नलिखित नामों से जाना जाता हैं. CLICK HERE TO READ MORE ABOUT ईद उल जुहा ...
अल हिजरा इस्लाम के नव वर्ष की मुबारकें
अल हिजरा इस्लाम के नव वर्ष की मुबारकें


·       मुहर्रम
·       सफ़र
·       रबी अल – अव्वल
·       रबी अल - थानी
·       जमात अल - उला
·       जमाद अल – थानी
·       रजब
·       शआबान
·       रमजान
·       शव्वाल
·       जुल कादा
·       जुल हज्जा
इस्लाम समुदाय के हिजरी कैलेंडर में महीनों की संख्या बारह ही होती हैं. लेकिन एक वर्ष में दिनों की संख्या 354 या 355 होती हैं. 

मुहर्रम का महिना (Month of Muharram)
मुहर्रम का अर्थ सम्मान होता हैं. यह महिना नव वर्ष की शरुआत से से बढ़कर मुस्लिम समुदाय की संस्कृति का प्रतीक हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मोहर्रम का महीना कुर्बानी का महिना होता हैं. क्योंकि इस महीने के दसवें दिन प्रॉफिट मुहम्मद के पौते इमाम हुसैन की मृत्यु हुई थी. मुहर्रम के महीने से इस्लाम के नव वर्ष की शुरुआत होती हैं. इस्लाम समुदाय के लोग दो समुदायों में बांटे गए जिसमे से एक शिया समुदाय कहलाता हैं तथा दूसरा सुन्नी समुदाय. इन दोनों समुदाय में से नव वर्ष शिया समुदाय के लोग नहीं मनाते. इस महीने को शिया समुदाय के लोग कर्बला के युद्ध की याद में मुहर्रम के पूरा महीना शोक मनाते हैं. इस महीने में सिया समुदाय के लोग काले रंग के कपडे धारण करते हैं और मोहर्रम महीने के दसवें दिन जिसे आसुरा के नाम से जाना जाता हैं. इस दिन शिया समुदाय के लोग मस्जिद में इकट्ठे होकर इमाम हुसैन की याद में शोक पूर्ण कविता पढ़ते हैं तथा कुछ लोग इमाम हुसैन की सहादत को याद कर अपने शरीर को धातु से बनी जंजीर से पिटते हैं और अपने शरीर को पीड़ा पहुंचाते हैं. 
 Al Hijra Islamic New Year
 Al Hijra Islamic New Year


मुहर्रम के दस दिनों तक शिया और सुन्नी समुदाय के लोग रोजे रखते हैं. इन दस दिनों तक दोनों समुदाय के लोग दिन में कुछ नहीं खाते, केवल रात्रि को कुछ फलों का सेवन करते हैं. मुहर्रम के दसवें दिन दोनों समुदाय के लोग गरीबों को भोजन दान कर अपने रोजे खोलते हैं. 

अल हिजरा इस्लामिक नववर्ष कैसे मनाया जाता हैं (How to Celebrate Al - Hijra Islamic New Year)
इस्लाम के नव वर्ष की शुरुआत होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग पहले दिन अपने परिवार, मित्र तथा रिश्तेदारों के साथ समुदाय में मस्जिद जाते हैं और वहाँ शांतिपूर्ण माहौल में प्रॉफिट मुहम्मद को याद करते है तथा पवित्र कुरान को पढ़ने के बाद अल्लाह से प्रार्थना करते हैं. मस्जिद से आने के बाद सभी एक – दुसरे को नव वर्ष की मुबारकबाद देते है. कुछ लोग इस दिन अपने रिश्तदारों को ग्रीटिंग कार्ड्स तथा उपहार भी भेजते हैं.

अल हिजरा इस्लाम के नव वर्ष के बारे में तथा ईद, ईद उल जुहा, जमात उल विदा के बारे में जानने के लिए आप नीचे केमेंट करके जानकारी हासिल कर सकते हैं.
Al Hijra New Year Wishes Sms Masseges Wallpapers
Al Hijra New Year Wishes Sms Masseges Wallpapers   


Happy Al Hijra Islamic New Year, अल हिजरा इस्लाम के नव वर्ष की मुबारकेंअल हिजरा, इस्लाम का नव वर्ष, Hijri Calendar, Muharram ka Mahina, Islam ke 12 Mahine, हिजरी कैलेण्डर, मुहर्रम का शोक, Al Hijra New Year Wishes Sms Masseges Wallpapers.  

Dear Visitors, आप जिस विषय को भी Search या तलाश रहे है अगर वो आपको नहीं मिला या अधुरा मिला है या मिला है लेकिन कोई कमी है तो तुरंत निचे कमेंट डाल कर सूचित करें, आपको तुरंत सही और सटीक सुचना आपके इच्छित विषय से सम्बंधित दी जाएगी.


इस तरह के व्यवहार के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !


प्रार्थनीय
जागरण टुडे टीम

No comments:

Post a Comment

ALL TIME HOT