इस वेबसाइट पर किसी भी तरह के विज्ञापन देने के लिए जरूर CONTACT करें. EMAIL - info@jagrantoday.com

Note: इस वेबसाइट ब्लॉग पर जो भी कंटेंट है वो मात्र सुचना और शिक्षा के लिए दी गयी है. किसी भी कंटेंट को प्रयोग अगर किया जाता है तो उसके लिए खुद प्रयोग करने वाला ही हर तरह से जिम्मेदार होगा. हमने यहाँ अपने विचार प्रकट किये है. इसीलिए इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं - धन्यवाद

कुछ ख़ास आपके लिए :-

Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana - बेस्ट फुल बॉडी मसाज मालिश पार्लर इन रोहतक हरयाणा

  Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana सबसे पहला प्रश्न तो यही है की हमे बॉडी मसाज या शरीर पर मालिश ( Full Body Massa...

Kapoor ke Fayde Laabh | कपूर के फायदे लाभ | Benefits of Camphor

कपूर ( Camphor )
जब भी कपूर की बात होती है तो सब सिर्फ इसके पूजा पाठ में महत्व की ही बातें करते है. ये सत्य है कि कपूर का हवन और अर्चना में विशेष महत्व है किन्तु इसके साथ ही कपूर अनेक तरह से शरीर को लाभ पहुंचा सकता है. जिनके बारे में आज हम जानेंगें. ये शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और शरीर को संक्रमणों से बचाकर स्वस्थ भी रखता है. आयुर्वेद में भी कपूर के तेल का बहुत इस्तेमाल किया जाता है. तो आओ कपूर के कुछ ऐसे ही औषधीय लाभकारी गणों के बारे में जानते है. CLICK HERE TO KNOW मुलेठी के औषधीय गुण ...
Kapoor ke Fayde Laabh
Kapoor ke Fayde Laabh
कपूर के लाभकारी गुण ( Beneficial Quality of Camphor ) :
·         घर में ताजगी के लिए कपूर ( For Fresh Home ) : जैसे कपूर पूजा स्थल को पवित्र और शुद्ध करके पूजास्थल में उर्जा का ईश्वरीय शक्ति का संचार करता है, वैसे ही ये शरीर में ऊर्जा भरकर शरीर को ताजगी का आभास कराता है. कपूर से शरीर को ताजा और स्वस्थ रखने के लिए आप कपूर की कुछ गोलियों को एक कटोरे में डालकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें. ध्यान रहें कि आप कटोरे को बंद कमरे में ही रखें क्योकि इस तरह कपूर को रखने से कपूर की सुगंध फैलने लगती है. इसका भी आपको लाभ ही मिलता है क्योकि कपूर की सुगंध से ना तो कपड़ों में फफूंद लगती है और ना ही कीड़े मकोड़े, साथ ही आपके घर का वातावरण साफ़ और शुद्ध भी हो जाता है और हवा से सारे कीटाणु दूर हो जाते है. इस तरह से कपूर घर में ताजगी लाता है. इस उपाय को आप विशेष रूप से तब अपनाएँ जब आप घर से कुछ दिनों के लिए बाहर जैसेकि पिकनिक पर जा रहे हो. ताकि आपके पुरे घर का वातावरण शुद्ध हो सके. CLICK HERE TO KNOW मेथी में मौजूद तत्व और लाभ ...
कपूर के फायदे लाभ
कपूर के फायदे लाभ 
·         कपूर का तेल ( Camphor Oil ) : अगर आप घर पर ही कपूर का तेल बनाना चाहते है तो आपको बता दें कि इसकी विधि बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरा लें और उसमे कुछ मात्रा में नारियल का तेल निकाल लें, इसके बाद आप इसमें कुछ कपूर की गोलियाँ डालें और इन्हें कुछ देर के लिए मिलाएं. प्राप्त मिश्रण को एक ऐसे डिब्बे में बंद कर दें जिसमे हवा ना जाती हो. इस डिब्बे को आप 1 महीने तक ऐसे ही पडा रहने दें और उसके बाद इसका इस्तेमाल करें.

·         त्वचा की रक्षा ( For Skin Protection ) : कपूर के अनेक गुणों में एक गुण ये भी है कि ये त्वचा की पूर्ण देखभाल करता है और पिंपल, किल, मुंहासे, दाग और फोड़े जैसी समस्याओं को आसपास भी नही भटकने देता. इसके लिए आपको प्रतिदिन इसका तेल अपने चेहरे पर लगना होता है. इसका तेल सभी प्रकार के चर्मरोग से भी निजात दिलाने में सहायक होता है.
Benefits of Camphor
Benefits of Camphor
·         बालों की देखभाल ( For Hair Care ) : कपूर का तेल ना सिर्फ त्वचा की रक्षा करता है बल्कि इसे बालों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. अगर किसी के बाल झाड़ें हुए है तो उसे कपूर के तेल को किसी अन्य सुगन्धित तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाना चाहियें. इस तरह ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है. किन्तु ध्यान रखें कि आप एक घंटे बाद बालों को जरुर धो दें.

·         फटी एड़ियाँ ( To Repair Crack Heals ) : अकसर देखा जाता है कि सर्दियों में एड़ियाँ फट जाती है अर्थात उनमे दरार आ जाती है जिससे असहनीय पीड़ा का आभास होता है. कपूर को एड़ियों पर लगाने से इन दरारों को ना सिर्फ भरा जा सकता है बल्कि एड़ियों को मुलायम भी बनाया जा सकता है. इसके लिए आप थोडा गर्म पानी कर लें और उसमे कपूर की कुछ गोलियों को डालें. आप कुछ देर तक अपने पैरों को इस पानी में रखें और फिर साफ़ कर लें. इस उपाय को आप 15 से 20 दिनों तक अपनाएँ. आपको जल्द ही आराम मिलेगा.
ताजगी के लिए कपूर
ताजगी के लिए कपूर
·         घाव ( To Cure Wounds ) : खेलते कूदते वक़्त शरीर पर घाव लगना या थोडा बहुत हाथ जल जाना बहुत ही सामान्य बात होती है. इसके लिए हम अकसर किसी एंटीबायोटिक क्रीम या दवाई का इस्तेमाल करते है किन्तु इसकी जगह आप कपूर का इस्तेमाल करें तो आपको और भी अधिक शीघ्र आराम मिलेगा. घाव या जले पर कपूर को इस्तेमाल करने के लिए आप कपूर को थोड़ी देर के लिए पानी में डालें रखें, उसके बाद आप इसे उस स्थान पर लगायें जहाँ आपको घाव या जला है. इस तरह ना सिर्फ आपको आराम मिलता है बल्कि घाव तक नही रहता.   

·         मानसिक स्वास्थ्य ( For Healthy Mind ) : मानसिक स्वास्थ्य पाने के लिए आप कपूर के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हो. इससे आपकी काम भावना में भी वृद्धि होगी और इसकी छाल में मौजूद तत्व आपको अनचाहे बैक्टीरिया और फंगस से भी निजात दिलाते है. माना जाता है कि कपूर के तेल के इस्तेमाल से डिप्रेशन का भी इलाज किया जा सकता है.

·         पेट दर्द ( For Stomach Pain ) : पेट दर्द या किसी वायु विकार के उत्पन्न हो जाने पर आप उसमे भी कपूर का इस्तेमाल का सकते हो. इसके लिए आप कपूर में थोडा अजवायन और पुदीना मिलाएं. इस मिश्रण को आप एक शरबत में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. आप इसका स्वान करें, चंद मिनटों में ही आपको पेट दर्द में राहत मिल जाती है.
कपूर
कपूर
·         दस्त ( Diarrhea ) : दस्त की समस्या रोगी को शारीरिक रूप से तो कमजोर करती ही है साथ ही ये उसकी मानसिकता पर भी अपना प्रभाव छोडती है. इसमें व्यक्ति बार बार शौच जाकर परेशान हो जाता है. इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए आप कपूर, अजवायन और पुदीने को पाने में डाल दें और उसे धुप में रख दें. बीच बीच में आप इससे हिलाते रहें ताकि ये अच्छी तरह घुल जाएँ. अब आप घोल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर चीनी मिलाएं और इसका सेवन करें. आपको जल्द ही दस्त में आराम मिलेगा.


कपूर के ऐसे ही अन्य स्वास्थ्य और शारीरिक फायदों के बारे में जानने के लिए आप तुरंत नीचे कमेंट कर जानकारी हासिल कर सकते हो.
Kapoor ke Tel ke Laabhkaari Gun
Kapoor ke Tel ke Laabhkaari Gun
Kapoor ke Fayde Laabh, कपूर के फायदे लाभ, Benefits of Camphor, ताजगी के लिए कपूर, Taajgi ke Liye Kapur, Kapoor ke Tel ke Laabhkaari Gun, Swasthyavardhak Kapoor, Kapoor, कपूर, Camphor.


Dear Visitors, आप जिस विषय को भी Search या तलाश रहे है अगर वो आपको नहीं मिला या अधुरा मिला है या मिला है लेकिन कोई कमी है तो तुरंत निचे कमेंट डाल कर सूचित करें, आपको तुरंत सही और सटीक सुचना आपके इच्छित विषय से सम्बंधित दी जाएगी.


इस तरह के व्यवहार के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !


प्रार्थनीय
जागरण टुडे टीम

14 comments:

  1. Baalo me kapur aur dahi lagane se koi side effects hota h Ki nahi krupaya mujhe bataye

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ajay Kumar Ji,

      Aap Baalon mein Kapoor ka tel or dahi istemal kar skte ho, isse aapko koi haani nahi hogi. Agar fir bhi aapko koi sandeh ho to aap dobara comment avashya karen.

      Sampark ke Liye Dhanyavaad
      Jagran Today Team

      Delete
  2. Kya kapoor ke tail se haath per ki pindli par malish karne se jo kuch saal pehle kathoor ho gai h sahi ho sakti h kya

    ReplyDelete
    Replies
    1. Surendra Saini Ji,

      Ha aap pindliyon ko narm bnaane ke liye unn par kapoor ka tel istemal kar skte ho kintu behtar hoga ki aap sarson ke tel se pindiyon ki masaaj karen. Agar fir bhi aapko koi sandeh rahta hai to aap dobara comment avashya karen.

      Sampark ke Liye Dhanyavaad
      Jagran Today Team

      Delete
  3. Dear sir
    Meri wife pregnant hai sevanth month chal raha hai par puri body par kharish ho rahi hai Sara din raat jahi problem hai kya bhemsain kapoor ko sarso ke tel mai mila kar fyada hoga ya fir koi aur upaye hai plz help me

    ReplyDelete
    Replies
    1. Behtar hoga ki aap naariyal tel or shuddh sarson ke tel ka mishran istemal karen kyoki naariyal tel jahan kharish ki jaln mein raahat pahunchayega vahin sarson charm rogon ko dur krne mein sahaayak hota hai. Inke alaava aap apni wife ko rojaan sun bath bhi dilaayen. Agar fir bhi aapko koi sandeh ho to aap dobara comment avashya karen.

      Sampark ke Liye Dhanyavaad
      Jagran Today

      Delete
  4. Mera penis size may chota hai kya kapoor khane se faida hoga

    ReplyDelete
    Replies
    1. Rinku Singh Ji,

      Nhi, Kbhi bhi kapoor ko naa khaayen aise krne se aapko ulti, aithan, jee machlna or gale v muhn ka jalna ityaadi smasyaon ka saamnaa karna pad skta hai. Agar fir bhi aapko koi doubt ho to aap dobara comment avashya karen.

      Sampark ke Liye Dhanyavaad
      Jagran Today Team

      Delete
  5. Edible karpoor ko kese khaye or iska faide kya.

    ReplyDelete
  6. ringworm mey kapoor ko kaisey kaam ley saktey h.
    jis sey ringworm jaldi thik ho or dubara bhi na ho

    ReplyDelete
  7. Such Jane me baad jalan hoti hai to kapur ka sevan kese kare.. Pls halp mee

    ReplyDelete
  8. Sandas jane ke baad jalan hoti hai to kapur khane se koi fayda hoga pls help me

    ReplyDelete
  9. Kapoor ki Jitni qisme hai .. Aur sabse Acha kapoor kon sa hota hai..

    ReplyDelete

ALL TIME HOT