इस वेबसाइट पर किसी भी तरह के विज्ञापन देने के लिए जरूर CONTACT करें. EMAIL - info@jagrantoday.com

Note: इस वेबसाइट ब्लॉग पर जो भी कंटेंट है वो मात्र सुचना और शिक्षा के लिए दी गयी है. किसी भी कंटेंट को प्रयोग अगर किया जाता है तो उसके लिए खुद प्रयोग करने वाला ही हर तरह से जिम्मेदार होगा. हमने यहाँ अपने विचार प्रकट किये है. इसीलिए इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं - धन्यवाद

कुछ ख़ास आपके लिए :-

Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana - बेस्ट फुल बॉडी मसाज मालिश पार्लर इन रोहतक हरयाणा

  Best Full Body Massage Maalish Parlour in Rohtak Haryana सबसे पहला प्रश्न तो यही है की हमे बॉडी मसाज या शरीर पर मालिश ( Full Body Massa...

Bina Visa ke Inn Deshon mein Ghumne Ja Sakta Hai Koi Bhi Bhartiya | बिना वीजा के इन देशों में घुमने जा सकता है कोई भी भारतीय

बिना वीजा जाएँ इन देशों में घुमने
हर व्यक्ति को घूमना पसंद होता है, सब चाहते है कि वे भी कम से कम एक बार पूरी दुनिया जरुर घूमें और दुनिया की सभी जगहों पर जाकर अपनी लाइफ का मजा लें. लेकिन ये सपना तब टूट जाता है जब वीजा रस्ते का रोड़ा बन जाता है क्योकि पासपोर्ट तो थोड़ी मेहनत करके बनवाया जा सकता है. लेकिन वीजा मिलने में बहुत मुश्किल होती है. अगर आपके सपने में भी वीजा रोड़ा बन रहा है और तो चिंता ना करें क्योकि कुछ देश ऐसे भी है जहाँ आप बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हो, कुछ ऐसे है जहाँ पहुँचकर आपको वीजा दिया जाता है और कुछ ऐसे भी है जिनके लिए आप E-Visa अप्लाई करके घुमने जा सकते हो. तो चलिए जानते है कि वे देश कौन कौन से है.  CLICK HERE TO KNOW जापान वीसा के लिए कैसे आवेदन करें ....
बिना वीजा के इन देशों में घुमने जा सकता है कोई भी भारतीय
बिना वीजा के इन देशों में घुमने जा सकता है कोई भी भारतीय
वीजा के बिना ( No Visa ) :
§  मकाउ : अपने बड़े बड़े कसीनों और मॉलस के लिए जाना जाने वाला ये देश चीन के दक्षिणी किनारे पर पर्ल नदी के डेल्टा पर बसा हुआ है. इस देश को एशिया का Los Vegas भी कहते है, साथ ही मकाउ आज दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार है यहाँ घुमने के लिए एक भारतीय को वीजा की कोई जरूरत नहीं होती.

§  जॉर्डन : जॉर्डन एक गल्फ कंट्री है जो जॉर्डन नदी के पूर्वी किनारे पर बसी है. अगर आप ऐतिहासिक इमारतों, सीसाइड रिसॉर्ट्स और नेचर रिज़र्व एन्जॉय का मजा लेना चाहते हो तो ये देश इन चीजों के लिए पुरे देश में सबसे ज्यादा फेमस है. ये देश बहुत खुबसूरत है और आप यहाँ बिना चिंता के शान्ति से घूम सकते हो.

§  इक्वाडोर : दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तटों पर स्थित ये देश अपने खुबसूरत बीचेस से आपका मन मोह लेगा, यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे आपको वापस नहीं आने देंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि यहाँ जाने के लिए भी आपको वीजा की चिंता नहीं लेनी पड़ती क्योकि इक्वाडोर के एयरपोर्ट पर पहुँचते ही आपको वहां का On Arrival वीजा दे दिया जाता है.

§  लाओस : लाओस दक्षिणी एशिया का एक देश है जहाँ की हसीन वादियाँ, मंदिर और पर्यटन स्थल दर्शनीय है. इस देश में कोई भी भारतीय बिना वीजा और बिना झिझक के घुमने जा सकता है और वहाँ की खूबसूरती का मजा ले सकता है.
Bina Visa ke Inn Deshon mein Ghumne Ja Sakta Hai Koi Bhi Bhartiya
Bina Visa ke Inn Deshon mein Ghumne Ja Sakta Hai Koi Bhi Bhartiya
§  मैक्रोनीशिया : पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित मैक्रोनीशिया, 600 छोटे छोटे द्वीपों का एक देश है जिसके 4 द्वीप प्रमुख है. कहा जाता है कि वे लोग जो बहुत चिंता करते है या दिन रात काम करते रहते है उन्हें इस देश में जरुर जाना चाहियें क्योकि यहाँ आपके मन को शांति मिलती है और ऐसा इसलिए है क्योकि ये देश दुनिया की भीड़ भाड़ व भागदौड़ से बहुत दूर है. यहाँ पर आप 1 महीने तक बिना वीजा के रह सकते हो.

§  वानुआतु : मैक्रोनीशिया की ही तरह ये देश भी छोटे छोटे 80 द्वीपों का समूह है, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित है. यहाँ की खूबसूरती यहाँ के द्वीप ही है तो अगर आप अनंत समुद्र और द्वीपों का आनंद लेना चाहते हो तो आप 1 महीना बिना वीजा के इस देश में घुमने जा सकते हो.

§  मोरिशस : लगभग हर भारतीय ने मोरिशस का नाम जरुर सूना होगा. चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ दक्षिणी अफ्रीका का ये देश मोती की तरह सुन्दर है. यहाँ की चौड़ी साफ़ सुथरी सड़कें, यातायात व्यवस्था, आधुनिक होटल, खाना, रॉयल बोटेनिकल गर्दन और लिली व् ताड़ के पेड़ इस देश की सुन्दरता को बढाते है. तो अगर आप भी कहीं घुमने का प्रोग्राम बना रहे हो तो आप मोरिशस जा सकते हो क्योकि यहाँ 2 महीनों तक वीजा की जरूरत नहीं होती.

§  जमैका : दुनिया के नक़्शे में छोटा सा दिखने वाला ये देश कैरिबियन सागर में स्थित है और इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं. यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य और बीच दर्शनीय है. इस देश में आप 180 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हो.

§  नेपाल : भारत के पडोसी देश नेपाल को देवताओं का घर कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योकि यहाँ ढेर सारे तीर्थस्थल है. साथ ही इस देश में प्राकृतिक सौंदर्य से भरी जगहों की भी भरमार है, यही नहीं दुनिया की सबसे ऊँची छोटी एवरेस्ट भी यही है जिसे नेपाल के लोग सागरमाथा के नाम से पुकारते है. अगर आप भी नेपाल के इन सभी सुन्दर मंदिरों और दृश्यों को देखना चाहते हो तो आप 150 दिनों तक बिना वीजा नेपाल जा सकते हो.

§  भूटान : हिमालय की गोद में बसा भूटान एक अलग थलग देश माना जाता था, इसका कारण ये था कि यहाँ दुसरे देशों के व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं थी. लेकिन सन 1970 में यहाँ विदेशी पर्यटन की अनुमति दे दी गयी. यहाँ की शानदार संस्कृति और प्राकृतिक दृश्यों का सौंदर्य देखते ही बनता है. आप यहाँ 150 दिनों तक बिना वीजा के रस सकते हो. भूटान की एक ख़ास बात ये है कि इसके पास सेना तो है लेकिन नौसेना और वायुसेना नहीं है.

तो दोस्तों ये है कुछ देश जहाँ आप बिना वीजा के जा सकते हो इसके अलावा भी कुछ देश है जहाँ आप बिना वीजा के जा सकते हो.
Janiye Kin Deshon mein Bina Visa Ja Sakte Ho Aap
Janiye Kin Deshon mein Bina Visa Ja Sakte Ho Aap
No Visa :
-          होंगकोंग
-          डॉमिनिका
-          एल सल्वाडोर
-          हैती
-          फिजी
-          ग्रेनाडा
-          सेंट किट्स और नेविस
-          ट्रिनिडाड और टोबैगो
-          दक्षिण कोरिया
-          एवाईआरओ मैसेडोनिया
-          स्वालबार्ड
-          तुर्क और कैकोस द्वीप समूह

Visa on Arrival :
-          बोलीविया
-          कंबोडिया
-          केप वर्डे
-          कोमोरोस
-          इथियोपिया
-          जिबूती
-          गिनी बिसाऊ
-          गुयाना
-          इंडोनिशिया
-          मेडागास्कर
-          मालदीव
-          मोरिटानिया
-          सेनेगल
-          सोमालिया
-          तंजानिया
-          थाईलैंड
-          पलाऊ
-          सेंट लूसिया
-          टोगो
-          तिमोर लेस्ते
-          तुवालु
-          युगांडा
-          समोआ
-          अंटार्टिका
Visa ke Bina Karen In Deshon mein Travel
Visa ke Bina Karen In Deshon mein Travel
E-Visa :
-          बहरीन
-          कोटे डी आइवर
-          गैबोन
-          जोर्जिया
-          केन्या
-          माल्डोवा
-          म्यांमार
-          जाम्बिया
-          जिम्बाब्वे
-          रवांडा
-          सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
-          साओ टॉम और प्रिंसिपे

श्री लंका एक ऐसा देश है जहाँ आप बिना वीजा ट्रेवल कर सकते हो लेकिन आपको विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है.

बिना वीजा किन किन देशों में घुमने जा सकते है भारतीय, इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप तुरंत नीचे कमेंट करके जानकारी हासिल कर सकते हो.



YOU MAY ALSO LIKE



Janiye Kin Deshon mein Bina Visa Ja Sakte Ho Aap, Visa ke Bina Karen In Deshon mein Travel, Kin Deshon mein Milta Hai On Arrival Visa, Kaun se Desh Dete Hai Electron Visa, Bina Visa In Deshon mein Ghumen

Dear Visitors, आप जिस विषय को भी Search या तलाश रहे है अगर वो आपको नहीं मिला या अधुरा मिला है या मिला है लेकिन कोई कमी है तो तुरंत निचे कमेंट डाल कर सूचित करें, आपको तुरंत सही और सटीक सुचना आपके इच्छित विषय से सम्बंधित दी जाएगी.


इस तरह के व्यवहार के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !


प्रार्थनीय
जागरण टुडे टीम

No comments:

Post a Comment

ALL TIME HOT